फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eid-ul-Adha preparations complete, people joy

ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी, लोगों में उल्लास

Thu, 24 Sep 2015 10:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज परंपरागत तरीके से मनाने के लिए अकीदतमंदों ने तैयारियां कर ली हैं। शहर की गलियों से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में उल्लास है।
विज्ञापन


सुबह बकरीद की नमाज अदा होते ही कुर्बानियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। नमाज के लिए मस्जिद और ईदगाहों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह के मुतवल्ली इशरत महमूद खां ने बताया कि तैयारियां मुकम्मल हैं। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों में बने ईदगाहों में नमाज के लिए सबसे अधिक भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


मस्जिद खिन्नीतल्ला में सुबह आठ बजे नमाज अता की जाएगी। डबल फाटक स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। यहां पर मौलाना अब्दुल बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी सुबह नौ बजे नमाज अता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी तरह परशदेपुर के ईदगाह में भी सुबह नौ बजे मौलाना इस्लाम नदवी, नुरानी मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे मौलाना जैद नदवी और जामा मस्जिद परशदेपुर में सुबह 9:15 बजे मौलाना युनूस ने नमाज अता कराएंगे।


बकरीद के मद्देनजर गुरुवार को देर रात तक बाजार में रौनक बनी रही। कहारों का अड्डा, सब्जी मंडी तिराहा, किला बाजार, तिलियाकोट आदि स्थानों पर सेवई, कुर्ता-पाजामा, टोपी व चूड़ियों की दुकानों में काफी भीड़ उमड़ी।

  एएसपी राममूरत यादव ने बताया कि बकरीद को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारी कर ली गई है। नमाज के दौरान कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।

पालिका ईओ पीएन सिंह ने ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में चूने का छिड़काव कराया गयर है। वहीं पेयजल व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed