{"_id":"627c0015ea256a33fd23d22a","slug":"dy-cm-s-visit-raibaraily-news-lko6301383124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी के बाद डिप्टी सीएम गंभीर, सीएमओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी के बाद डिप्टी सीएम गंभीर, सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बछरावां सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। डिप्टी सीएम ने बछरावां सीएचसी का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधितों पर कार्रवाई करते हुए दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
मामले में सीएमओ ने स्वयं सहित तीन अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। डिप्टी सीएम के गंभीर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
नौ मई की सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर बछरावां सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तमाम अव्यवस्थाएं पकड़ी थीं।
यहां मरीजों को बाजार से जांच लिखी जा रही थी। पर्चा बनवाने के लिए भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। डेंटल कक्ष में उपकरणों पर धूल जमी थी।
परिसर में गंदगी का अंबार मिला था। कई चिकित्सक व स्टाफ भी गैरहाजिर थे। डिप्टी सीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को फटकार लगाते हुए काम में सुधार लाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने सीएमओ को बछरावां सीएचसी की जांच करके संबंधितों पर कार्रवाई करने के साथ ही दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार व डॉ. एके चौधरी की टीम गठित कर दी गई है। टीम में स्वयं भी जांच करेंगे। जांच करके संबंधितों पर कार्रवाई करके रिपोर्ट डिप्टी सीएम को भेजी जाएगी।