{"_id":"59286ac84f1c1b7a1c535a1d","slug":"during-delivery-mother-and-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की जान गई, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की जान गई, हंगामा
रायबरेली
Updated Fri, 26 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचे जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। वहीं सीएचसी चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जच्चा-बच्चा की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है की लापरवाही की शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के शेषपुर समोधा निवासी सुशीला (27) पति सत्येंद्र गर्भवती थी। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे उसे प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। पति सत्येंद्र कुमार ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने प्रसव पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया।
इसके बावजूद दोनों की हालत नाजुक होने पर अपराह्न एक बजे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जच्चा-बच्चा को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पति सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि सीएचसी के चिकित्सकों की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। उधर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जैसल ने बताया कि अस्पताल में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।