फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Due to strong storm, electricity poles were uprooted, wires were broken, darkness prevailed in 500 villages

Raebareli News: तेज आंधी में उखड़ गए बिजली के खंभे, टूटे तार, 500 गांवों में अंधेरा

Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Due to strong storm, electricity poles were uprooted, wires were broken, darkness prevailed in 500 villages
आंधी में पेड़ गिरने से टूटा बिजली का खंभा।
रायबरेली। जिलेभर में शनिवार की रात आंधी से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। आंधी थमने के बाद शहर की बिजली बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभियंताओं को पसीना बहाना पड़ा। कहीं पर दोपहर 12 बजे, तो कहीं दोपहर बाद चार बजे बिजली बहाल हुई। समाचार लिखे जाने तक 500 गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पाई। मौसम बदलने से हालांकि गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में शनिवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब 11 बजे आंधी आने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। लालगंज तहसील क्षेत्र में सबसे आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कहीं पर बिजली के खंभे टूट गए, कहीं तारों पर पेड़ गिर गए। शहर में रात 12 बजे बिजली बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र डलमऊ, खीरों से जुड़े गांवों की बिजली रविवार को दोपहर 12 बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन


गदागंज, ऊंचाहार, जगतपुर, सेमरी की बिजली सुबह 10 बजे बहाल हुई। इसके अलावा उपकेंद्र कठगर, भोजपुर, मल्केगांव, सरेनी, बरस से 500 गांवों की बिजली शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दिक्कत, उधर बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार पर
मानदेय नहीं मिलने और छंटनी किए जाने के विरोध में संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इससे अभियंताओं को बिजली आपूर्ति बहाल कराने में परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ संविदा कर्मियों की मदद लेकर बिजली बहाल कराई गई।


करीब 70 पोल टूटे, बिजली बहाल कराने के हो रहे प्रयास
आंधी आने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। पेड़ गिरने से तार टूटे हैं। 70 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास चल रहे हैं।
-मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed