{"_id":"62853a90381108515e6b00d8","slug":"drowened-raibaraily-news-lko631199618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा ने नदी में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा ने नदी में कूदकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड स्थित लोन नदी के पुल पर एक बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा ने नदी में कूदकर जान दे दी।
पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। वहीं परिवारीजनों का मानना है कि वह अस्थमा से परेशान थी। इसी वजह से तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
अलीनगर मोहल्ला निवासिनी जुबी (18) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रास्ते में लोन नदी के किनारे अपना बैग और सामान रखकर वह नदी में कूद गई।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नदी में डूबी युवती को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि युवती अस्थमा से ग्रसित थी। तनाव में आकर नदी में कूदकर उसने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के आग्रह पर जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। (संवाद)