{"_id":"5ec7f4f18ebc3e904c798fa1","slug":"driver-dies-due-to-tractor-trolley-falling-in-the-ditch-raibaraily-news-lko5227383158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से चालक की मौत, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से चालक की मौत, मजदूर घायल
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच मार्ग पर अघौरा गांव के निकट शुक्रवार की सुबह ईटों से लदा ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई तथा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।
खीरों थाने का रहने वाला देशराज वर्मा (28) पुत्र सुंदरलाल वर्मा अपने साथी पिंटू वर्मा (35) निवासी चनेहटा थाना गुरबक्शगंज के साथ ट्रैक्टर ट्राली में ईंटा लाद कर बछरावां की ओर आ रहा था। अधौरा घाट पुल पर पहुंचा उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर ट्राली सहित गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रैक्टर चालक देशराज की ईटों के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिंटू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल पिंटू वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।