फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Doctors warn to stop emergency services

डॉक्टरों ने दी आपातकालीन सेवाएं ठप करने की चेतावनी

Tue, 10 Sep 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors warn to stop emergency services
रायबरेली। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल के आवास पर कई राउंड फायरिंग करके जानलेवा हमला किए जाने का मामला गरमा गया है। तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवाओं को ठप करने की चेतावनी दी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को दो दिन को समय दिया गया है।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और आईएमए की संयुक्त बैठक सोमवार को डॉ. अल्ताफ व डॉ. हेमंत की अध्यक्षता में जिला अस्पताल स्थित टेलीमेडिसिन सेंटर में हुई। बैठक में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल के आवास पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एसपी के आश्वासन के बाद भी इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सके हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। 12 सितंबर तक गिरफ्तारी न होने पर आकस्मिक सेवाओं को बंद करने की चेतावनी भी दी। बैठक में डॉ. मनीष सिंह चौहान, डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. भावेश सिंह, डॉ. डीआर मौर्या, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. जेके लाल, डॉ. बीरबल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed