फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DM found BDO chewing paan-masala, said - Shame not ..

डीएम को पान-मसाला चबाते मिले बीडीओ, कहा-शर्म नहीं आती..

Tue, 28 Jan 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM found BDO chewing paan-masala, said - Shame not ..
रायबरेली। अमेठी के डीएम अरुण कुमार ने बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर गांव में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम सामने ही खड़े खंड विकास अधिकारी पान-मसाला चबाते रहे।
विज्ञापन

गोशाला की सूरत को देखकर नाराज डीएम ने पान मसाला खाए मिले बीडीओ को जमकर फटकार लगाई। कहा-गोशाला की यह दशा है और मसाला चबा रहे हो। शर्म नहीं आती है...।
डीएम ने बीडीओ को फटकार लगाते हुए खालिसपुर के सचिव को निलंबित कर दिया। उन्होंने गोशाला की दशा दुरुस्त कराने के आदेश बीडीओ को दिए।
अमेठी जिले के डीएम अरुण कुमार ने सबसे पहले फुरसतगंज क्षेत्र के खालिसपुर ग्राम पंचायत के पूरे शीतल गांव में बन रहे आईटीआई के निर्माण कार्य को देखा। कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम पूरे शीतल मजरे खालिसपुर में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी का अंबार मिला। बदहाली देखकर डीएम ने बीडीओ, सचिव व अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान ही बहादुरपुर के बीडीओ पान-मसाला खाते नजर आए तो डीएम का पारा चढ़ गया और खंड विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।
कहा कि गोशाला की स्थिति देखकर शर्म आनी चाहिए। बीडीओ को तीन दिन में गोशाला को दुरुस्त कराने के आदेश दिए। साथ ही खालिसपुर ग्राम पंचायत के सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव को सस्पेंड करने का दिया और गोशाला से उन्हें बाहर निकलने की बात कही।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर राजीव गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी अंबर मिश्रा डीएम के सवालों का जवाब तक नहीं दे पाए। मांगे गए रजिस्टर स्टॉक या अन्य जानकारी नहीं दे पाए।

डीएम के पूछने पर पशु चिकित्सा अधिकारी अंबर दुबे ने बताया कि गांव के लोग पशुओं को इसी स्थिति में छोड़ देते हैं ,जब वह किसी लायक नहीं रह जाता।
डीएम ने डॉक्टर से कहा कि इसकी उम्र बताइए तब डॉक्टर ने उसकी उम्र जो बताई उससे उस जानवर की आधी उम्र थी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप कहते हैं यह वृद्ध है। यह अभी आधी ही उम्र में है। डीएम ने चिकित्सक को भी जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed