{"_id":"573cb9fe4f1c1b7406ac7583","slug":"disrupting-power-supply-in-800-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 19 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली पावर सब स्टेशन के यार्ड में लगी आग बुझाता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारों में शॉर्टसर्किट से अमावां ट्रांसमिशन के यार्ड में बुधवार को आग लग गई। इससे दो अन्य ट्रांसमिशन की आपूर्ति ठप हो गई। दोनों ट्रांसमिशन से जुड़े 18 विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति गुल हो गई। इससे शहर के कई मोहल्लों समेत 800 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।
यार्ड में आग लगने से अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। फाल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
अमावां ट्रांसमिशन से त्रिपुला ट्रांसमिशन को जाने वाली 132 केवी लाइन में बुधवार अपराह्न 11:30 बजे फाल्ट आने से अमावां ट्रांसमिशन के यार्ड में स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग लगने से ट्रांसमिशन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही त्रिपुला की आपूर्ति ठप हो गई। त्रिपुला से ही डलमऊ ट्रांसमिशन को आपूर्ति जाती है। डलमऊ ट्रांसमिशन की आपूर्ति ठप हो गई। दोनों ट्रांसमिशन से जुड़े 18 विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फाल्ट ठीक करने का कार्य शुरू किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। अफसरों का दावा है कि आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
शहर के त्रिपुला ट्रांसमिशन से जुड़े विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज, डीह, गुरुबख्शगंज, खीरों, कठगर, सेमरी, अटौरा, इंदिरा नगर, तेलियाकोट, हरचंदपुर उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं डलमऊ ट्रांसमिशन के गदागंज, उत्तरपारा, डलमऊ, लालगंज, सरेनी, मल्केगांव उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप है।
इन उपभोक्ताओं से लगभग 800 गांवों की बत्ती गुल है। इससे लोगों को इस बेतहाशा गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि अमावां से त्रिपुला जाने वाली 132 केवी लाइन में बिरला सीमेंट के पास फाल्ट आने से अमावां ट्रांसमिशन के यार्ड में आग लगी थी। कर्मचारियों की मदद से आग बुझा ली गई है। फाल्ट ठीक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन