{"_id":"636aa3f5e0a17f77e856ca26","slug":"dispute-raibaraily-news-lko6562418187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व में प्रधान के बेटे समेत दो लोगों को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व में प्रधान के बेटे समेत दो लोगों को पीटा, घायल
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। पूरे मोहनदास मजरे कुसमी में वर्चस्व को लेकर प्रधान के बेेटे समेत दो लोगों की पिटाई कर दी गई। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। मामले में पूर्व प्रधान समेत पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पूरे मोहनदास मजरे कुसमी गांव की ग्राम प्रधान उर्मिला का बेटा विपिन कुमार गौतम सोमवार शाम पांच बजे खेल मैदान की पैमाइश करा रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी व बांके से उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने प्रधान के बेटे की जमकर धुनाई की।
बचाने दौड़े रोहित गौतम को भी पीटा। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। वर्तमान प्रधान की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में अड़ंगा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी को लेकर विवाद चल रहा है। कोतवाल गौरव कुमार ने बताया कि प्रधान के बेटे की तहरीर पर पूर्व प्रधान राजेश तिवारी, दिनेश कुमार तिवारी, राधेश्याम तिवारी, राधे मोहन तिवारी, धनेंद्र तिवारी के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।