फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

Raebareli News: घर पर अकेले रह रहे युवक की हो गई थी हत्या, एंबुलेंस पहुंचने पर पुलिस आई तो भागे लोग, फिर खुला मामला

Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
died
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक हलवाई की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अफसरों ने पहुंचकर घटना की जांच की। रतापुर निवासी गांव निवासी जितेंद्र साहू (35) हलवाई का काम करता था। शुक्रवार को वह घर पर अकेला था। इस दौरान किसी ने जितेंद्र की हत्या कर दी। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे कुछ लोग एंबुलेंस से उसका शव लाने घर पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मोहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही एंबुलेंस लेकर लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अफसर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जांच के दौरान मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले। घर के अंदर कमरे में खून बिखरा था। मृतक की पत्नी किसी काम से बुलंदशहर गई थी। बड़े भाई सूरज के मुताबिक हम दूसरे मकान में रहते हैं। उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक घर के अंदर मृत अवस्था में पाया गया है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि कुछ लोग घर पर आए थे। उसकी हत्या की गई है या मौत की वजह कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
- विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed