फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

संदिग्ध हालात में दिहाड़ी श्रमिक की मौत

Sun, 11 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
died
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक ढाबे पर काम करने वाले दिहाड़ी श्रमिक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के सिर और कमर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

घरवालों का आरोप है कि मौत की सूचना उन्हें नहीं दी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। ढाबा संचालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी अमृतलाल पाल (22) जोगमगदीपुर गांव के निकट एक ढाबे पर काम करता था। रविवार को उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सही वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक की मौत की जानकारी होने पर घर वाले रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। पिता रतीपाल, मां शिवकली ने बताया कि ढाबा संचालक एक दिन पहले बेटे के बारे में जानकारी करने धर आया था। दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। माता-पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि बेटे के सिर और कमर में चोट है। उसकी हत्या की गई है। मृतक घर में सबसे बड़ा पुत्र था, जिसके सहारे परिवार का भरण पोषण होता था। उसकी मौत हो जाने से परिवार के भरण-पोषण में भी संकट पैदा हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ढाबा संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने सड़क हादसे में मौत की वजह बता रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed