फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

पिता के साथ रहकर आरपी सिंह ने रायबरेली से बनाई थी पहचान

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
died
रायबरेली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह (रुद्र प्रताप सिंह) के पिता एसपी सिंह का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

अपने पिता के साथ रायबरेली में ही पले-बढ़े और यहीं रहकर क्रिकेट सीखा, फिर टीम इंडिया का हिस्सा बनकर विश्व में जिले का नाम रोशन किया। आरपी सिंह ने अपनी अलग पहचान बनाई। वह आईटीआई से रिटायर हो चुके थे। इसकी खबर लगते ही जिले के खेल प्रेमियों के साथ ही आईटीआई कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

वर्ष 1985 में जन्मे आरपी सिंह अपने परिवार के साथ शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी में रहते थे। उनके पिता एसपी सिंह आईटीआई में कर्मचारी थे। मां गिरजा देवी गृहणी हैं। आरपी सिंह की दो बहनें हैं। पूर्व क्रिकेटर रुद्र प्रता की शुरुआती पढ़ाई नेहरू नगर स्थित एक स्कूल में हुई, फिर शांति निकेतन में आठवीं तक पढ़े। इंटर की पढ़ाई जीआईसी से पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी सिंह का रुझान क्रिकेट की तरफ ज्यादा था। इस बात का पता पिता को चला तो उन्होंने भी आरपी सिंह का साथ दिया और उसे क्रिकेट खेलने की पूरी छूट दी।
क्रिकेट कोच मो. अयाज बताते हैं कि आरपी सिंह ने वर्ष 1994 से 2000 तक उनसे क्रिकेट की कोचिंग ली। इसके बाद वह लखनऊ चले गए। वर्ष 2005 में आरपी को टीम इंडिया में शामिल किया गया। उन्होंने अपनी काबिलियत से बेहतर मुकाम बनाया।
आरपी सिंह के परिवार के काफी करीबी बीपी सिंह बताते हैं कि रुद्र प्रताप सिंह के पिता एसपी सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आरपी का पैतृक गांव बाराबंकी जिले में सिद्धौर ब्लॉक के पूरे बाला गांव में है। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व क्रिकेट के पिता के निधन से खेल प्रेमियों और आईटीआई कर्मचारियों में शोक है। मो. अयाज, बीपी सिंह, मो. फहीम, अश्विनी यादव, राम सजीवन, अभिनव प्रताप, अमित श्रीवास्तव, राजाराम पांडेय, सुनील तिवारी, अमति सिंह आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed