फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   devlopment

खुलेंगे ओपेन जिम, 47 किलोमीटर में गड्ढा मुक्त होंगी सडक़ें

Fri, 06 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
devlopment
रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में ओपेन जिम खोलने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा 47 किलोमीटर की सड़क को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल को लेकर जिला पंचायत सदस्यों की शिकायत पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को अल्टीमेटम दिया गया। गांवों में सफाई कर्मियों के न पहुंचने की शिकायतों पर डीपीआरओ को व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सबकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को गांवों में एकल पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कराने के लिए कहा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या को दूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिला पंचायत सदस्यों ने शिकायत की कि सफाईकर्मियों के न आने से गांवों में गंदगी का अंबार है। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी को गांवों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
सदस्यों ने ब्लॉक में एक-एक ओपेन जिम स्थापित कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी व सदन के सदस्यों ने पास कर दिया।
बैठक में वर्ष 2021-22 के पुनरीक्षित बजट और वर्ष 2022-23 के मूल बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों को पास किया गया।
जिला पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव देने के लिए कहा गया। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बीडीसी की बैठक में 1.79 करोड़ के प्रस्ताव मांगे
हरचंदपुर। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जल निगम, विद्युत व बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली पर आक्रोश प्रकट किया गया।

ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों में पेयजल, संपर्क मार्ग, आवास आदि की सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के आमजन को मिलेगी।
इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। बीडीओ शशि कुमार तिवारी ने बताया कि बैठक के दौरान करीब 1.79 करोड़ 79 के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में मुकेश सिंह, बउआ सिंह, रामू, रंजीत सिंह, मोहम्मद इजहार, दीपू सिंह, डॉक्टर रमाकांत, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed