फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dengue

बेकाबू डेंगू के चार व बुखार के 18 नए मरीज भर्ती

Wed, 09 Nov 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
dengue
रायबरेली। डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में चार मरीज डेंगू से पीड़ित मिले। इन मरीजों को जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 16 बेड का डेंगू वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार की चपेट में आए 18 अन्य मरीजों को भी जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती कराया गया है। वहीं बुखार के हल्के लक्षण वाले मरीजों को इमरजेंसी में दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और बुखार का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डेंगू की चपेट में आने के बाद ऊंचाहार के अदलाबाद निवासी आशू (13), जायस निवासी संपती (37), शिवरतनगंज निवासी सचिन (20), वार्ड तीन निवासी आरपी यादव (19) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इमरजेंसी में इलाज के लिए आए बुखार के सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। वहीं बुखार की चपेट में आने वाले 18 मरीजों को भी विभिन्न वार्डों में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्डों में बेड कम पड़ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही है। कई वार्डों में बेड भी बढ़ा दिए गए हैं।
सुल्तानपुर से आए 45 सैंपलों की हुई जांच, 10 मिले डेंगू पॉजिटिव
रायबरेली जिला अस्पताल में सुल्तानपुर जिले के संदिग्ध डेंगू मरीजों के सैंपलों की जांच की जा रही है। 45 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 10 लोग डेंगू संक्रमित मिले। अमेठी जिले से आए 18 सैंपलों की जांच की जा रही है। रायबरेली की तुलना में सुल्तानपुर और अमेठी में ज्यादा डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
बीमारी के कारण, लक्षण व उपचार
पहले से संक्रमित व्यक्ति को जब कोई सामान्य मच्छर काटता है तो डेंगू वायरस उस मच्छर के शरीर में प्रवेश कर जाता है। अब यदि सामान्य मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काट ले तो उसे डेंगू हो सकता है। सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, कान की ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होना आदि डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। घर के आसपास पानी एकत्र न होने दे, क्योंकि ठहरे पानी में मच्छरों के लार्वा बढ़ते हैं। किसी को भी लक्षण प्रतीत हों तो तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लें।

जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। डेंगू वार्ड में छह बेड बढ़ाए गए हैं। जो भी डेंगू मरीज आ रहा है, उसे भर्ती कराया जा रहा है। दवाओं की भी कमी नहीं है। लोग मच्छरों से बचें और एहतियात बरतें।
डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed