फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dengue

डेंगू व एईएस के चपेट में आए दो किशोर, विभाग सतर्क

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
dengue
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी है। केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराए गए दो किशोर चपेट में आने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरों के गांवों में पहुंचकर मॉस कांटेक्ट अभियान के साथ ही एंटी लॉर्वा का छिड़काव कराया। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के सतांव क्षेत्र के मनेहरू व दीनशाह गौरा के गोविंदपुर माधव गांव के दो किशोरों को बीमार होने पर केजीएमयू ले जाया गया, जहां डेंगू और एईएस की जांच कराई गई तो एक किशोर डेंगू और दूसरा एईएस पॉजिटिव मिला। किशोरों के पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने तुुरंत ही गांवों में टीमें भेजकर मॉस कांटेक्ट अभियान के साथ ही एंटी लॉर्वा का छिड़काव कराया। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।

जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पीएचसी की ओपीडी में भी जुकाम-बुखार व उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
गर्मी अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, क्योंकि ओपीडी में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed