{"_id":"636953c65461d44c0c6447e7","slug":"dengue-havoc-continues-four-new-patients-found-raibaraily-news-lko6560899155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर जारी, चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर जारी, चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को डेंगू के चार नए केस मिलने के बाद संख्या बढ़कर 94 हो गई। डेंगू को काबू करने के लिए शासन स्तर से नामित नोडल अफसर व प्रयागराज के डिविजनल सर्विलांस अधिकारी डॉ. आशू पांडेय ने सोमवार को जिले में पहुंचकर अधूरी तैयारियों को खंगाला। जिला अस्पताल और बछरावां सीएचसी पहुंचकर डेंगू की रफ्तार और इलाज के बंदोबस्त का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने तत्काल व्यवस्थाओं को दुरस्त कराने के आदेश दिए।
नोडल अधिकारी डॉ. आशू पांडेय सोमवार को सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। प्रयोगशाला में पहुंचकर डेंगू सहित अन्य जांचों के बारे में जानकारी ली। जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डेंगू व पीकू वार्ड पहुंचकर भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बात की। वार्डों में मरीजों को मिलने वाले इलाज के संबंध में जानकारी ली। सीएमएस व अन्य अधिकारियों को डेंगू के साथ ही अन्य मरीजों पर खास नजर रखकर इलाज के आदेश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट पहुंचकर अपने सामने संचालित कराकर ऑक्सीजन की आपूर्ति और उत्पादन की प्रगति को जांचा। दिशा-निदेश देने के बाद उन्होंने बछरावां सीएचसी पहुंचकर डेंगू, बुखार व अन्य मरीजों के इलाज के संबंध में पूरी जानकारी ली।
सोमवार को जिले में चार और डेंगू के मरीज मिले। सभी मरीज शहर के ही रहने वाले हैं। शहर के अहियारायपुर निवासी तेजस गुप्ता (14), सुरजूपुर निवासी निशा गुप्ता (28), रतापुर निवासी अभिषेक (25), आचार्य द्विवेदी नगर निवासी अतुलित बाजपेयी (21) डेंगू संक्रमित मिले। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने बताया कि जिला अस्पताल की प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद रिस्पांस टीमों को मरीजों के घर भेजकर परिवार के लोगों की जांच कराई गई। दवा का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बढ़े डेंगू मरीजों के लिए बेड
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। डेंगूृ के कहर और मरीजों की संख्या बढ़ती देख सोमवार को छह और बेड़ बढ़ा दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने भी डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और जरूरत के हिसाब से बेड़ों की संख्या बढ़ाने के निर्देश सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या को दिए। मरीजों के इलाज के लिए भी समुचित प्रबंध के निर्देश दिए।