फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   demolision of somu dhaba

मंडलायुक्त को सोमू ढाबे के ध्वस्तीकरण मामले के निस्तारण के आदेश

Sat, 23 Nov 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
demolision of somu dhaba
रायबरेली। डी. फार्मा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह की हत्या के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमू ढाबे के अवैध अतिक्रमण को हटा लेने की चेतावनी के बाद शनिवार को ढाबे के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया स्थगित हो गई। मामले में हाईकोर्ट ने मंडलायुक्त को 10 दिन में मामले का निस्तारण करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबे में बीती नौ अक्तूबर की रात छात्र आदित्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। बीती 16 अक्तूबर को जिला प्रशासन की टीम ने रतापुर पहुंचकर सोमू ढाबे के आगे के भाग को ध्वस्त करा दिया था।
विज्ञापन

आरडीए के सचिव ने मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सोमू ढाबे के मालिक को 15 दिन के अंदर 30 गुणा 60 फिट में ढाबे के लिए कराए गए निर्माण को हटा लेने के आदेश दिए थे। ऐसा न करने पर ध्वस्तीकरण कराए जाने के आदेश दिए गए थे। तय समय में अवैध निर्माण न हटा लेने के बाद शनिवार को ढाबे का ध्वस्तीकरण होना था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि हाईकोर्ट ने 10 दिन में मंडलायुक्त को मामले के निस्तारण के आदेश दिए गए। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed