{"_id":"61abb053986cc3753a14ac3e","slug":"delivery-outside-the-epicenter-ambulance-arrived-after-40-minutes-raibaraily-news-lko6074373180","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र के बाहर प्रसव, 40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र के बाहर प्रसव, 40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। सीएचसी बेलाबेला के उपकेंद्र भदोखर में प्रसव के लिए प्रसूता कराहती रही, लेकिन उसे स्वास्थ्य सेवाएं समय से नहीं मिल पाईं। बाद में उपकेंद्र के बाहर दाई ने किसी तरह प्रसव कराया।
प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया। प्रसूता को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी 40 मिनट बाद मिली। परिवारीजनों ने प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया।
शनिवार दोपहर राही क्षेत्र के एक्सना गांव निवासी श्याम नारायण अपनी पत्नी अंकिता को प्रसव के लिए उपकेंद्र भदोखर ले गया। केंद्र पर ताला लटक रहा था।
काफी देर बाद गांव में ही रह रही दाई ने केंद्र पर पहुंचकर प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता का प्रसव कराया। देरी के कारण प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर एएनएम भी मौके पर पहुंची। एएनएम ने पहुंचते ही ताला खोलकर प्रसूता को कमरे में ले जाकर इलाज शुरू किया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन 40 मिनट बाद एंबुलेंस आई। इसके बाद प्रसूता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
परिवारीजनों ने प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में बेलाभेला सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।