{"_id":"5fa056878ebc3ea96563815c","slug":"delhi-police-raid-son-of-former-sp-mla-not-found-at-home-raibaraily-news-lko5483302158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिला सपा के पूर्व विधायक का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिला सपा के पूर्व विधायक का बेटा
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली पुलिस ने मिल एरिया पुलिस के साथ रविवार रात लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के घर छापा मारा। दिल्ली पुलिस पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए यहां आई, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।
घर की तलाशी लेेने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई। पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए मिल एरिया थाने से दो पुलिस टीमेें भी गठित कर दी गई हैं।
दिल्ली पुलिस की टीम रविवार रात में यहां पहुंची।
स्थानीय मिल एरिया थाने की पुलिस टीम के साथ छजलापुर स्थित सपा के पूर्व विधायक के घर पहुंची। टीम में सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी शामिल रहे। दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे रानू अकेला के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
बताया जाता है कि चेक बाउंस के मामले में पूर्व विधायक का बेटा रानू वांछित चल रहा है। सीओ सदर ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम यहां आई थी। वो चेक बाउंस के एक मामले में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए मिल एरिया थाने से भी दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।