फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   D.El.Ed. exams to begin today at three centers

Raebareli News: तीन केंद्रों में आज से होगी डीएलएड परीक्षा

Mon, 21 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. exams to begin today at three centers
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की देखरेख में डीएलएड की परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी। पहले तीन दिन प्रथम सेमेस्टर और अगले तीन दिन तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए हैं। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में करीब 1400 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


डीएलएड परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


डायट की ओर से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। उपजिलाधिकारी को तीनों केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया गया है। डायट के परीक्षा प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरे और तीसरे दिन तीन पालियों में सुबह 10 से 11 बजे, 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed