फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dead body

संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Tue, 10 Aug 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
dead body
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को नित्यक्रिया के लिए गए युवक का शव संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला। जानकारी होने पर घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

डलमऊ के दीनगंज गांव निवासी प्रहलाद (22) अपने घर से नित्यक्रिया के लिए तालाब की तरफ गया था। कुछ देर बाद युवक का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजन युवक को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर सुनकर उसकी मां नन्हीं के अलावा अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया। करीब तीन माह पहले युवक के पिता धर्मेश उर्फ दिनेश की मौत हो गई थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घरवालों के मुताबिक मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। आशंका है कि इसी दौरान उसे दौरा पड़ा, जिससे वह तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed