फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body of youth found on railway track

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला युवक का शव

Sat, 03 Oct 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक नित्यक्रिया के लिए गया था। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हरचंदपुर थाने व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर टांडा गांव के पास एक शव पाया गया। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पता चला कि शव मुबारकपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार (19) पुत्र श्रीराम का है जो नित्यक्रिया के लिए निकला था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वीरेंद्र के भाई गया प्रसाद ने बताया की वीरेंद्र एक ढाबे में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर वह घर आया था। उसी शाम घर से चला गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed