फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Daughters not tolerated: ADG

जुल्म न सहें बेटियां : एडीजी

Sat, 28 Nov 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Daughters not tolerated: ADG
रायबरेली। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी रतापुर में शनिवार को यातायात माह और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन डॉ. एसएन साबत ने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सरकार ने थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है। महिलाएं जुल्म नहीं सहें, बल्कि बेहिचक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तत्पर है। आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं हैै। आपकी शिकायत पर पुलिस न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आज के दौर में यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से देश में प्रतिदिन 1200 से ज्यादा दुर्घटनाएं होतीं हैं। इसमें प्रतिदिन देश में 1214 लोग घायल होते हैं। सबसे चिंताजनक ये है कि 15 से 45 वर्ष के बीच के दो तिहाई लोग देश में सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं, जो बहुत ही चिंता का विषय है। हेलमेट नहीं पहनने से पांच साल में 21 हजार बाइकर्स ने जिंदगी से हाथ धोया है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा करके हादसे से बचा जा सकता है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव व सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़कों पर चलने के दौरान सुरक्षित रहें। एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मिल एरिया थानेदार धर्मेंद्र कुमार दुबे व यातायात प्रभारी रेखा सिंह भी मौजूद रहीं।
फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी नव प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चल रहे नौ दिवसीय अनुगम कार्यक्रम के पांचवें दिन मिशन शक्ति और यातायात माह के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। मीडिया प्रभारी एवं समन्वयक राजीव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने नारी सुरक्षा विषय पर नाटक का मंचन कर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्रा अक्षिता ने नारी शक्ति पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं काव्य रचना प्रस्तुत की।

यातायात सुरक्षा एवं मिशन शक्ति पर आधारित प्रश्नोत्तरी में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अनुगम कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका त्रिपाठी ने छात्रों को यातायात नियमों एवं नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संचालन ज्ञानेंद्र ने किया। कार्यक्रम में योगदान देने के लिए डॉ. एसएल मौर्या, विनोद दोहरे, राजीव वर्मा, राकेश मिश्र, नूपाराम चौहान, चंद्रशेखर के अलावा छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रतिभा तिवारी, लवकेश कुमार, डॉ, गीता पांडेय, विनोद वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed