फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth abducted, looted 3.50 lakh

युवक को अगवा कर 3.50 लाख लूटे

Thu, 01 Sep 2016 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 01 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth abducted, looted 3.50 lakh
रायबरेली में गुरुवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र में अपहरण और लूट-मारपीट की हुई घटना के बाद जिला अस्पताल में घायल युवक व मौजूद परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया क्षेत्र में गुरुवार को चार पहिया सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। हमलावरों ने उससे 3.50 लाख रुपये लूट लिए और उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


युवक को मरा समझकर चलती गाड़ी से लालूपुर चौहान गांव के पास फेंक दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


हालांकि जांच में भूमि विवाद के चलते परिवार के लोगों और एआरटीओ दफ्तर में काम करने वाले कुछ दलालों पर वारदात को अंजाम देने का शक जा रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी गांव निवासी प्रांशु शुक्ला (25) गांव के ही अंकुर शुक्ला के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने प्रगतिपुरम कॉलोनी में दफ्तर भी खोल रखा है। वह बीएससी द्वितीय का छात्र है। गुरुवार को बाइक से किसी व्यक्ति को बैनामे के 3.50 लाख रुपये देने जा रहा था। रास्ते में सारस होटल के पास कार सवार सात-आठ लोगों ने उसे ओवरटेक किया।

उसको जबरन घसीटकर कार में बैठा लिया। उससे 3.50 लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर उसकी हॉकी, डंडों से जमकर धुनाई की, जिससे वह मरणासन्न हो गया। इस पर उसे मरा समझकर मिल एरिया क्षेत्र के लालपुर चौहान गांव के पास चलती कार से जमीन पर फेंककर फरार हो गए। पिटाई में उसके मुंह, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। 

बताते हैं कि उसे मरणासन्न अवस्था में पड़ा देख आसपास के लोग पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और मिल एरिया थानेदार एके सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की।


सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में घायल युवक के गांव के कुछ लोगों के बीच भूमि विवाद की बात सामने आई है। साथ ही हरदासपुर स्थित एआरटीओ दफ्तर में काम करने वाले कुछ दलालों के नाम भी हमले में सामने आए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed