फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   young man suicide

युवक ने किया सुसाइड

Fri, 08 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 08 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
भदोखर क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते एक भूमिहीन युवक ने गुरुवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। गांव के एक नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि आर्थिक तंगी के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने मौत को गले लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 

सेमरा गांव निवासी विजय सिंह (35) वैवाहिक कार्यक्रमों में मिठाई बनाने का कार्य करता था। वह गुरुवार रात घर के बाहर सोया था। शुक्रवार सुबह गांव स्थित एक नाले में विजय का शव मिला।
विज्ञापन


उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की सूचना पर थानेदार एसएन यादव गांव पहुंचे। पत्नी सीता का आरोप है कि विजय के नाम कोई जमीन नहीं थी। वैवाहिक कार्यक्रम में मिठाई बनाने का कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे होने वाली कमाई से रोजी-रोटी चलती थी। आर्थिक तंगी के चलते विजय ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह का कहना है कि विजय ने स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण भी लिया था।


आर्थिक तंगी के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि विजय के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे आशंका है कि उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है। घटना की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed