फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man killed in land dispute in raibareli

भूमि विवाद में युवक की हत्या

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in land dispute in raibareli
रायबरेली में युवक की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
भुवालपुर गांव में सोमवार रात एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार के पांच लोग घायल हुए। भाई की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वारदात के पीछे भूमि विवाद वजह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के भुवाल पुर गांव निवासी गेंदालाल, बुधराम और गांव के ही दो सगे भाई विनोद व नरेंद्र बीच सोमवार रात विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने विनोद कुमार (22) पुत्र चतुरी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। यही नहीं उसके भाई नरेंद्र और परिवार की सुमन, सरिता, तारावती पत्नी पुत्लीलाल को भी पीटकर घायल कर दिया। वारदात की सूचना पर थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया। जहां विनोद व नरेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से विनोद को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई नरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताते हैं कि दोनों पक्षों में तालाब स्थित भूमि का विवाद चल रहा था। इसी वजह से विवाद हुआ और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। थानेदार जीडी शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष के विनोद की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

घायल नरेंद्र की पत्नी पत्नी उर्मिला ने गांव के गेंदालाल, बुधराम, मेवालाल और राजा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से रामप्रताप ने औसान, चतुरी, विनोद व नरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।


एसपी विनय यादव का कहना है कि वारदात के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed