{"_id":"0515832089177e30cab4f76565fa4802","slug":"women-s-home-desolate-stuff-thrown-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का घर उजाड़ा, सामान बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का घर उजाड़ा, सामान बाहर फेंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को ऑयल फैक्ट्री मालिक की दबंगई एक महिला पर भारी पड़ गई। मालिक ने न सिर्फ गृहस्थी का सामान बाहर फेंकवा दिया। बल्कि कच्ची कोठरी तक ढहवा दी।
महिला का आरोप है कि पहले पांच लाख रुपया देकर कब्जा हटवाने की बात मालिक ने कही। बात न बनने पर महिला को घर से बेघर कर दिया।
पुलिस ने तहरीर पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी। ऊंचाहार की रहने वाली कलावती कई दशक से इंडस्ट्रीयल एरिया में कच्चा मकान बनाकर रहती थी।
उसके पति की मौत हो चुकी है। उसी के घर के पास ऑयल फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। महिला का आरोप है कि वह फैक्ट्री में चौकीदारी करती है।
मालिक ने मंगलवार को उसका घर खाली कराने के लिए कपड़े, खानपान की सामग्री समेत अन्य सामान बाहर फेंक दिया। यही नहीं जेसीबी से उसका कच्चा मकान ढहवा दिया।
वह चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी पीड़ा को नहीं सुना। एसओ एके सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक सुरेश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, फैक्ट्री मालिक का कहना है कि उसकी जमीन पर महिला कच्चा घर बनाकर रहती थी। खाली न करने पर घर ढहवाया गया।