फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   women raped

महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 08 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 08 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक महिला को बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने उसके जेवरात भी लूट लिए गए। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को घटना की सूचना पर सीओ ने छानबीन कराई। इस मामले में पूर्व प्रधान के बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं। 

लालगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक गांव के पूर्व प्रधान के बेटे रवि ने गुरुवार को महिला को बताया कि उसके ससुर के बीमा का पैसा उसे रायबरेली में मिलना है।
विज्ञापन


वह दो गवाहों के साथ जाकर पैसा ले ले। पूर्व प्रधान के बेटे ने मदद के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को भेजा। साथ ही कहा कि रायबरेली में जाकर अपने काम के लिए एक अन्य युवक से मिल लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली पहुंचने पर महिला से मिले युवक ने बताया कि बीमा की राशि के भुगतान के लिए दो गवाह भी लगेंगे। इस पर महिला ने अपने मायके डलमऊ का नंबर दिया और पिता व भाभी को गवाह बनाने की बात कही।

युवक ने महिला को कार्य कल होने की बात कहकर वापस भेज दिया। उधर, युवक महिला के मायके पहुंचा और उसके पिता और भाभी को गवाही के लिए रायबरेली ले गया।

रायबरेली में महिला के पिता को छोड़ दिया पर उसकी भाभी को लालगंज क्षेत्र के बेहटाकला गांव स्थित सूनसान स्थान ले गया और दुराचार किया। इसके साथ ही उसके सभी जेवरात लूट लिए।


विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर नीरज, पूर्व प्रधान के बेटे रवि, सुंदर तिवारी, जग्गू और तेज बहादुर निवासी बेहटाकला के खिलाफ लूट और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उनमें नीरज पर दुराचार का आरोप है। सीओ लालगंज राम अर्ज का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed