फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   woman's throat slit

महिला की गला रेतकर हत्या

Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
woman's throat slit
रामपुर सुदौली गांव में हुई महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर शुक्रवार की रात महिला की हत्या कर दी गई। वह सुबह मवेशी चराने निकलीे थी। इसी दौरान हंसिया से गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया। महिला के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो जंगल में लाश मिली। पुलिस ने पति की तहरीर पर बेटी के प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रामपुर सुदौली गांव की रहने वाली सुरसती (50) पत्नी जगन्नाथ गुरुवार को मवेशी चराने के लिए घर से बता कर गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद घर वाले गांव के पास स्थित जंगल में पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा।
विज्ञापन


कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर थानेदार अरविंद पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की बेटी के गांव के ही विजयपाल से प्रेम संबंध थे। इसका सुरसती विरोध करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर से जानवर चराने निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान विजय पाल ने हंसिया से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति जगन्नाथ की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल भी बरामद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed