फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman murdered, body dumped in Minor

महिला की हत्या, शव को माइनर में फेंका

Thu, 02 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 02 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body dumped in Minor
मर्डर - फोटो : demo pic
बछरावां थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव को माइनर में फेंक दिया गया। सुबह माइनर में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जलालपुर माइनर में एक 50 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षप्ति शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची और शव को माइनर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि महिला की हत्या करके शव को माइनर में फेंका गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद ही महिला की मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दस दिन पहले ही एक किसान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। इस मामले के कई आरोपी फरार हैं। एक के बाद एक क्षेत्र में हो रही हत्याओं की घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed