फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman duped, raped

पति के एक्सीडेंट का झांसा देकर महिला के साथ रेप

Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman duped, raped
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
जगतपुर थाना क्षेत्र में पति के एक्सीडेंट होने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुराचार किया गया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मथुरा जिले का रहने वाला है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने जगतपुर थाने में मंगलवार को तहरीर दी कि सोमवार शाम एक युवक ने यह कहते हुए फोन किया कि तुम्हारे पति का पड़रिया तिराहा के पास एक्सीडेंट हो गया है। मैं आ रहा हूं और तुम तैयार हो जाओ।
विज्ञापन


पति का फोन मिलाया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर समझा कि वाकई में उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। युवक उसे पड़रिया तिराहा के पास ले गया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। थानेदार बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर अब्दुल सलाम निवासी रया कटरा बाजार जिला मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed