फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wind out of the police jeep, try putting water in the ballot box

पुलिस जीप की निकाली हवा, मतपेटी में पानी डालने का प्रयास

Mon, 07 Dec 2015 10:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
एक सिपाही के दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी से पुड़िया मांगने पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे समर्थकों पर लाठियां भांजी।
विज्ञापन


इसमें कई समर्थक चुटहिल हुए हैं। डीएम और एसपी ने पहुंचकर मामला शांत कराया। मतदान केंद्र आलमपुर में शाम 4.30 बजे मतदान समाप्त हो गया। इसी बीच पुलिस कर्मी जीप पर सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक सिपाही ने प्रधान पद के प्रत्याशी अशोक कुमार से पुड़िया खाने के लिए मांगी। इस पर प्रत्याशी ने पुड़िया खाने के लिए सिपाही को 50 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद दूसरे प्रत्याशी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि सिपाही विरोधी प्रत्याशी से मिला हुआ है। इसी बात को लेकर प्रधान के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

साथ ही पुलिस की जीप की हवा निकाल दी। यही नहीं मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया। इस बवाल से मतदान कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे समर्थकों पर लाठियां भांजी।

कई समर्थक चुटहिल हुए हैं, लेकिन सभी मौके से फरार हो गए। डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया। नसीराबाद थानेदार शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि मामला शांत है।


घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस की जीप की हवा निकालने और हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिस सिपाही ने पुड़िया मांगी, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed