{"_id":"6aa97cdc6e7bf2e4bc0a90bd","slug":"firing-orchestrated-by-sharing-location-via-snapchat-prime-accused-arrested-along-with-girlfriend-ashram-news-c-503-1-del1005-949-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: स्नैपचैट से लोकेशन बताकर करवाई फायरिंग, गर्लफ्रेंड संग मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: स्नैपचैट से लोकेशन बताकर करवाई फायरिंग, गर्लफ्रेंड संग मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की गुत्थी सुलझी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार स्थित कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर में एक कैफे के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल युवती ने स्नेपचैट पर पीड़ितों का वीडियो देखकर उनकी लोकेशन अपने प्रेमी को बताई। खबर मिलते ही प्रेमी एक अन्य आरोपी के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने कैफे के बाहर मौजूद समीर, अफसर और इरशाद पर गोलियां चला दीं। मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी निवासी अफसर को तीन गोलियां लगीं, वहीं इरशाद को एक गोली लगी। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी को अजमेर, राजस्थान से दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान वजीराबाद निवासी अदनान उर्फ अद्दू और इसकी गर्लफ्रेंड आफरीन उर्फ चंदा के रूप में हुई है। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी मुजम्मिल उर्फ साहिल की तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल, एक स्कूटी, गर्लफ्रेंड का मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 11 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे आनंद विहार पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे के बाहर फायरिंग हुई है। वारदात में दो युवक जख्मी हुए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल की। करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
आनंद विहार पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ और एएनटीएफ को जांच में शामिल किया गया। छानबीन के बाद आरोपी की लोकेशन अजमेर की मिली। उसे वहां से दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि करीब एक माह पूर्व अदनान की समीर नामक युवक से कहासुनी हुई। दोनों ओर से एक दूसरे को धमकी दी गई।
इस बीच अदनान बदला लेने की फिराक में था। 11 सितंबर को अदनान की गर्लफ्रेंड आफरीन ने स्नेपचैट पर वीडियो देखकर उसकी सूचना दी। कैफे में समीर के अलावा उसके दो दोस्त अफसर और इरशाद भी मौजूद थे। अदनान अपने दोस्त मुजम्मिल के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। मुजम्मिल स्कूटी चला रहा था। अदनान ने दो पिस्टल से दोनों हाथ से तीनों दोस्तों पर फायरिंग कर दी।