{"_id":"5c91335dbdec224e4c202d94","slug":"traffic-jam-on-highway-due-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने अवर अभियंता की कार में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने अवर अभियंता की कार में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम
Tue, 19 Mar 2019 11:52 PM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता की कार में टक्कर मार दी। इससे चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। विद्युत वितरण खंड, डलमऊ में तैनात अवर अभियंता राजीव यादव की कार उनका चालक संगम चौधरी (25) निवासी कुचरिया लेकर रायबरेली से डलमऊ जा रहा था।
विज्ञापन
सई नदी पुल पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। सील्ट बेल्ट लगाए होने के कारण चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि चालक उन्हें लेने के लिए डलमऊ आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इससे दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया।
इससे वाहनों की लाइन लगी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके ट्रक व दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से बाहर हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कोतवाल अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।