फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three family members beaten, looted 26 thousand

परिवार के तीन लोगों को पीटा, लूटे 26 हजार

Sun, 28 Aug 2016 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 28 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three family members beaten, looted 26 thousand
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ही परिवार के तीन सदस्यों की पिटाई करके 26 हजार रुपये लूट लिए। एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब तीनों भैंस बेचकर पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन


पिटाई से तीनों को चोटें आईं हैं। वारदात की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे किशन मजरे जैतीपुर गांव निवासी बिंदा प्रसाद सुबह उसका बेटा कमल कुमार और बहू अनीता ताला बाजार भैंस बेचने गए थे। शाम को भैंस बेचकर घर जा रहे थे। तीनों ढकिया चौराहा पर टैंपो से नीचे उतरे। इसके बाद पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिहर गांव स्थित पानी की टंकी के पास तीनों पहुंचे ही थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश भैंस बेचकर मिले रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तमंचे की बट से पिटाई करना शुरू कर दिया।

पिटाई के बाद बदमाश 26 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई में तीनों लोगों को चोटें आईं हैं। शोरगुल पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश दूर जा चुके थे। वारदात से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानेदार पन्नेलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। थानेदार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


 

लूट की घटना की जानकारी पर देर शाम एसपी विनय यादव, एएसपी वीरेंद्र यादव गुरुबख्शगंज थाने पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की बात पूछताछ की। एसपी ने थानेदार पन्नेलाल, सीओ लालगंज देवेश शर्मा से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed