फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft of 10 lakhs from the retired employee and the farmer's house

रिटायर कर्मचारी व किसान के घर से 10 लाख की चोरी

Sat, 01 Apr 2017 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 01 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft of 10 lakhs from the retired employee and the farmer's house
rupees
भदोखर थाना क्षेत्र में चोरों ने रिटायर कर्मचारी समेत दो घरों से नगदी समेत 10 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। ताबड़तोड़ हुई घटना से जहां पुलिस की गश्त की पोल खुल गई, वहीं गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचकर पुलिस ने जांच की। ग्रामीणों का कहना है पुलिस गश्त नहीं करती है। यही वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

 

जगदीशपुर गांव निवासी कुंवर बहादुर यादव पंचायती राज विभाग में एकाउटेंट के पद से रिटायर कर्मचारी हैं। गुरुवार की रात परिवारीजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात में चोर घर के पीछे लगे पेड़ पर चढ़कर छत से घर में कूद गए। घर के बक्से में रखे 13 हजार रुपये की नगदी, सोने और चांदी के जवेरात, कपड़े पार कर दिए।

विज्ञापन

 

 

करीब आठ लाख रुपये की चोरी हुई है। सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो कमरे में इधर-उधर बिखरा सामान पड़ा था। यहां हाथ साफ करने के बाद चोर गांव के ही लक्ष्मीशंकर के घर को निशाना बनाया। लक्ष्मीशंकर खेती का काम करता है। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

आंगन में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात करीब छह हजार 500 रुपया पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। एसओ आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।


उधर, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे सातनपुरवा गांव में चोरों ने कुंडी तोड़कर नगदी समेत तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी रात में हो गई। घर वालों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तब तक चोर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।


गांव निवासी रामदेव घर से कूछ दूरी पर अपने पालेसर पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। जब वह घर पहुंचा तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ता था। एक छोटा बक्सा भी गायब था। परिवारीजनों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक चोर भाग निकले।


 

पीड़ित ने बताया कि सोने, चांदी के जेवरात और कपड़े चोरी हुई है। करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई। एसओ रामराघव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed