फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man killed

युवती से छेड़छाड़ के विरोध में युवक की हत्या

Wed, 09 Sep 2015 11:33 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के बिजवलिया गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। डेढ़ साल पहले युवती से हुई छेड़छाड़ का बदला लेने आए तीन हमलावरों ने लोहे की सरिया और धारदार हथियार से उसे मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन


विरोध करने पर पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 एएसपी राम मूरत यादव और सीओ सलोन अल्का धर्मराज ने घटनास्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की।
बिजवलिया गांव निवासी शीतला प्रसाद का बेटा जगमोहन (21) लुधियाना में रहता था।

नागपंचमी पर वह घर आया था। फिर वापस नहीं गया। यहीं पर मजदूरी करने लगा था। मंगलवार देर रात पिता-पुत्र दरवाजे पर एक ही चारपाई में सो रहे थे। इसी बीच एक बाइक से तीन लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमोहन को चारपाई से उठा कर घर के पास झाड़ियों में ले गए और लोहे की सरिया, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी। श्रमिक को बचाने दौड़े उसके पिता शीतला प्रसाद की लाठी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया।

हमलावरों के भागने के बाद शीतला प्रसाद ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक कोतवाल श्रीराम पांडेय ने पड़ताल की।

कोतवाल ने बताया कि मृतक मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा मजरे मुस्तफाबाद गांव का रहने वाला था। डेढ़ साल पहले उसने गांव की एक युवती से छेड़छाड़ की थी।


युवती के घर वालों ने इसकी रिपोर्ट नहीं लिखाई थी। लेकिन कहा था की वह छेड़छाड़ करने वाले को मौत के घाट जरूर उतारेंगे। मृतक के पिता ने युवती के पिता सजीवन व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed