फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The student kidnapped farm

खेत गए छात्र का अपहरण

Sat, 21 Nov 2015 11:11 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिता की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी के साथ कई थानों की पुलिस ने खोजबीन की। पांच घंटे बाद एक तालाब के किनारे बेहोशी की हालत में छात्र मिल गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने राहत की सांस। इस दौरान पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के जंगल में छिपे होने के शक और उन्हें बाहर निकालने के लिए आग भी लगाई। छात्र के मिलने पर आग बुझा दी।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कलेह मजरे सरायं मानिक जगदेव सिंह किसानी करता है। उसका बेटा जय सिंह (14) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में कक्षा सात का छात्र है। सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान किसी ने पिता के मोबाइल पर फोन करके जय सिंह के अपहरण की सूचना दे दी।

इस पर पिता ने कंट्रोल रूम नंबर 100 पर फोन कर घटना की सूचना दी। छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

एएसपी राममूरत यादव के साथ ही ऊंचाहार, गदागंज और जगतपुर थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
गांव के पास ही एक छोटा सा जंगल है, जिसमें सरपत है।

पुलिस को लगा कि अपहरणकर्ता कहीं जंगल में ही तो नहीं छिपे। अपहरणकर्ताओं को बाहर निकालने के लिए सरपत में आग लगा दी।

खोजबीन के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे छात्र एक तालाब के किनारे बेहोशी अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे परिवारीजनों के सुपुर्द किया, लेकिन अभी वह ठीक तरीके से कुछ बता नहीं पा रहा है। छात्र मिलने के बाद आग भी बुझा दी गई।


एएसपी राममूरत यादव ने बताया कि छात्र का अपहरण नहीं हुआ था। उसके परिवार की ही किसी महिला ने ही पिता को फोन करके उसके अपहरण की सूचना दे दी थी। छात्र तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed