फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The missing woman will revel trueth

लापता महिला बताएगी वारदात का सच

Tue, 21 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 21 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहर के चर्चित निक्की हत्याकांड की तफ्तीश अब नए सिरे से होगी। पुलिस ने लापता एक महिला की तलाश शुरू कर दी है। इस महिला का मृतका के घर आना जाना था। बताया यहां तक जा रहा है कि वारदात के बाद से अभी तक यह महिला लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है, ताकि फिल्मी तर्ज पर हुई इस वारदात का सच सबके सामने आ सके।
विज्ञापन


पुलिस अब तक इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी एवं व्यापारी रंजीत तनेजा की पत्नी देवेंद्र कौर उर्फ निक्की की 19 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति रंजीत तनेजा, जेठ रघुवीर तनेजा और टिंवकल उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी पुरानी सब्जी मंडी और लकी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस भले ही इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेज चुकी हो, लेकिन अब तक की गई कार्रवाई को लेकर खाकी पर लापरवाही के सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। इस मामले की नए सिरे से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो मृतका निक्की के घर इस गायब महिला का आना जाना था। पुलिस ने उसकी खोजबीन कई बार कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। जिस मोहल्ले में महिला रहती है, वहां पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।

इस पर मोहल्लेवासियों का कहना है कि वह अभी तक घर नहीं आई है। पुलिस का मानना है कि यदि महिला को पकड़कर पूछताछ की जाए तो घटना का सच सामने आ सकता है। पुलिस का दावा है कि जल्द गायब महिला को खोज निकाला जाएगा।

मृतका की मां सुरजीत कौर मामले में वादी है। शनिवार को मृतका की मां सुरजीत कौर समेत अन्य परिवारीजन यहां कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने कई घंटे तक वारदात से जुड़ी जानकारी मां से ली। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मां ने पूछताछ में तत्कालीन पुलिस कर्मियों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

यहां तक बताया कि उससे तो वारदात के बाबत बयान नहीं दर्ज कराए गए। हालांकि अब पुलिस ने बयान दर्ज किए। मां के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चार आरोपियों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम देने और शव जलाने में सहयोग किया।

निक्की हत्याकांड में आरोपियों को बचाने में सेटिंग-गेटिंग करने के मामले में एक व्यापारी नेता की भूमिका की बात सामने आई थी। ऐसे में पुलिस ने व्यापारी नेता को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में कई अहम जानकारियां पुलिस को हाथ लगी है, लेकिन वह इस बाबत कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस पूरी जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है।

विवेचक सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि निक्की हत्याकांड की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। इसके लिए मामले की वादी एवं मृतका की मां सुरजीत कौर के बयान भी दर्ज किए गए हैं। जांच में जिन लोगों की संलिप्ता पाई जाएगी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।


मृतका के घर जिस महिला का आना जाना था, वह वारदात के समय से लापता है। उसकी भी तलाश की जा रही है। प्रयास है कि पूरे मामले का सच सामने आए और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed