{"_id":"31abd4f4f7080be71840ffd4785a256e","slug":"the-body-was-found-in-bushes-elderly-fear-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
इलाकाई लोग बुजुर्ग की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। सीओ सदर सुशील कुमार ने घटना की जांच की।
भदोखर थाना क्षेत्र के बेलागुसीसी गांव निवासी सुंदरलाल (70) सोमवार को अपनी बहन के घर बालापुर गया था। देर शाम बहन के घर से पैदल बेलागुसीसी के लिए निकला था।
इसके बाद घर नहीं पहुंचा। सुबह आईटीआई स्थित पावर हाउस के पास झाड़ियों में सुंदरलाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
हालांकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है, लेकिन इलाकाई लोग हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। परिवारीजन भी घटना की बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं।
सीओ सदर का कहना है कि मृतक के बेटे रामजीत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग की मौत की सही बात सामने आएगी।