फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager kidnapped rape, murder

किशोरी को अगवा कर रेप, हत्या

Mon, 14 Dec 2015 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
रविवार को अहल झील में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह और थानेदार ओपी यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिंडौली गांव की रहने वाली किशोरी घर पर ही रहती थी।

शाम को सहेलियों के साथ नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान नकाबपोश दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसकी सहेलियां घर पर पहुंची और उसकी मां से घटना की जानकारी दी।

किशोरी की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह अहल झील में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुपट्टे से उसका गला कसा गया था। मुंह में कपड़ा ठुसा था।
विज्ञापन


शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इस पर ग्रामीणों ने उसके साथ दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई।

वारदात की सूचना पर सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह और थानेदार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मां का आरोप है कि दुराचार के बाद गला दबाकर बेटी की हत्या की गई है। थानेदार का कहना है कि किशोरी की हत्या की गई है। दुराचार किया जाना भी प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर गांव के ही चंदन, महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed