फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Supervisor was killed by friend

दोस्त ही निकला सुपरवाइजर का कातिल

Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Supervisor was killed by friend
पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मृतक की बाइक, खून से सने कपड़े और आलाकत्ल लाठी, जिससे पीट कर ध्रुव को मौत के घाट उतार दिया गया था, भी बरामद की है। एएसपी राममूरत यादव ने कोतवाली में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी अभिषेक द्विवेदी उर्फ संजू ने बीती 26 जनवरी को आचार्य द्विवेदी नगर के रहने वाले सुपरवाइजर की हत्या कर दी थी। बाद में अपने साथी मो. दिलावर निवासी सी-241 इंदिरा नगर के साथ उसके खून से सने कपड़े उतारे और झाड़ी में छिपा दिया। आरोपी सुपरवाइजर के शव को भी सई नदी में फेंकना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन


घटना की छानबीन के दौरान मृतक और आरोपी के बीच दोस्ती का पता चला। दोनों के बीच रुपये के लेन-देन की भी जानकारी हुई। इसी आधार पर पूछताछ के लिए कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र, एसएसआई रणजीत सिंह, एमएस खान और उनकी टीम ने गुरुवार को इंदिरा उद्यान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। इस मौके पर सीओ सदर सुशील कुमार भी मौजूद रहे। एएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

10 साल बाद मिले थे दोनों दोस्त
एएसपी ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक साथ पढ़ते थे। बाद में ध्रुव नौकरी करने लगा और दोनों अलग हो गए। करीब 10 साल बाद पिछले दिसंबर महीने में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान सुपरवाइजर ध्रुव का किसी ऑटो चालक से विवाद हो गया था। ध्रुव, आरोपी से उस ऑटो चालक की पिटाई कराना चाहता था।


इसके लिए सुपरवाइजर ध्रुव ने अभिषेक को खूब खिलाया पिलाया था। रुपये भी दिए थे, लेकिन बाद में आरोपी ने ऑटो चालक को पीटने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें आरोपी सुपरवाइजर ध्रुव पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed