फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Strangulation murder of labor in land dispute

भूमि विवाद में श्रमिक की गला दबाकर हत्या

Wed, 02 Dec 2015 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
इसमें एक प्रधान पद के  प्रत्याशी को साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पचखरा गांव निवासी जगदीश (45) और उसके सगे भाई बिपत्ते से सहन की भूमि को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार रात जगदीश घर के बाहर दरवाजे पर सोया हुआ था।
विज्ञापन


सुबह चारपाई के नीचे उसका शव पाया गया। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। एसओ जीडी शुक्ला ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पत्नी बिटऊ का आरोप है कि उसके पति की गला दबाकर हत्या की गई है। थानेदार ने बताया कि मृतक के सगे भाई बिपत्ते, संदीप, अप्पू, राधेश्याम, सुखदेव और प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रधान पद के प्रत्याशी को साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। जांच कर मामले उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजन सहन की भूमि के विवाद में हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।

बताते हैं कि जगदीश और बिपत्ते में एक पखवारा पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले की एफआईआर भी पुलिस ने दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed