फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   shopkeeper death in suspicious circumstances

दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 02 Sep 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात कॉस्मेटिक दुकानदार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह दो बाइकों से पिता व छोटे भाई के साथ बहन के घर से लौट रहा था।
विज्ञापन


उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर भाई और पिता को दूसरी बाइक से घर भेज दिया। देर रात वह रास्ते में घायल अवस्था में पाया गया। उसे जिला अस्पताल ले  जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

रग्घुपुर गांव निवासी सोहनलाल यादव (30) पुत्र रामफेर गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। मंगलवार को पिता व छोटे भाई मोहनलाल के साथ अपनी बहन प्रेमलता की ससुराल धरई गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइकों से सभी घर लौट रहे थे। कमालगंज-धरई मार्ग पर बरियार का पुरवा गांव के पास सोहन की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। पिता और भाई को दूसरी बाइक से घर भेज दिया और खुद पैदल आ रहा था।


काफी देर तक जब सोहनलाल घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन की। बरियार का पुरवा गांव से आगे सड़क किनारे वह घायल अवस्था में मिला।

एंबुलेंस से उसे पीएचसी लाया गया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की जानकारी होने पर मां सुंदारा, पत्नी फूलन देवी, छोटा भाई मोहन, रोशन, शिवमोहन, अंजनी और बहन प्रेमलता, मनोरमा का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed