{"_id":"57f008004f1c1b8c6157419d","slug":"sareni-station-tricked-thief-ran-constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेनी थाने से चकमा देकर भागा चोर, सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेनी थाने से चकमा देकर भागा चोर, सिपाही सस्पेंड
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी थाने से नित्यक्रिया का बहाना बनाकर एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने लापरवाही पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया। एएसपी वीरेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेे।
कई घंटे चली छानबीन के दौरान शनिवार देर शाम उसे एक जंगल से पकड़ लिया गया। सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में एक माह पहले सराफा व्यवसायी के यहां चोरी हुई थी। इस मामले में आरोपी विजय बहादुर निवासी तिवारीपुर कला को पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया गया था।
शुक्रवार रात विजय बहादुर ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप पटेल से नित्यक्रिया जाने की बात कही। जैसे ही सिपाही ने लॉकअप से बाहर निकाला, वह चकमा देकर वहां से भाग निकला। चोर के भागने की जानकारी से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ ओम प्रकाश उपाध्यक्ष सरेनी थाने पहुंचे और मामले की बाबत पूछताछ की। कई घंटे बाद पुलिस के तलाशी अभियान में आरोपी विजय बहादुर को बकाइन के जंगल से दबोच लिया गया।
एसपी विनय यादव ने बताया कि भागे चोर को पकड़ लिया गया है। लापरवाही बरतने पर सिपाही संदीप पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। यदि मामले में कोई और दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।