फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rohit and Brajesh were cut off hands and feet

रोहित और बृजेश के काट दिए गए थे हाथ और पैर

Thu, 29 Jun 2017 12:55 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Brajesh were cut off hands and feet
रिपोर्ट - फोटो : getty images
ऊंचाहार थाना क्षेत्र का अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड हैवानियत से भरा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट साफ बयां कर रही है कि किस बेरहमी के साथ पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों की हत्या की गई। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शुक्ला और बृजेश कुमार शुक्ला के हाथ-पैर काटे गए थे, जो गायब पाए गए। बाकी के किसी के सिर तो किसी के चेहरे की हड्डी टूटी थी। माना जा रहा है कि मृतकों के जो अंग गायब थे, वे हमलावर उठा ले गए होंगे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शुक्ला के सिर पर दाईं तरफ चोट, सिर पर बाईं तरफ फ्रैक्चर था। दोनों पैर व एक हाथ काटे गए, जो गायब थे। शव 100 फीसदी जला था। बृजेश कुमार शुक्ला के दोनों हाथ व पैैर काटे गए, जो गायब थे। सिर के पिछले हिस्से पर फ्रैक्चर और शरीर 100 फीसदी जला था। मृत्यु का कारण कोमा में जाना था। अनूप मिश्रा के सिर में चोट व सिर की हड्डी में फ्रैक्चर था। दाई जांघ पर गोली लगी थी। कमर पर लाठी की चोट थी। शरीर का पिछला हिस्सा जला था।
विज्ञापन


इसी तरह भाष्कर मिश्रा उर्फ अंकुश मिश्रा के सिर पर फ्रैक्चर था। निचला चेहरा कूंचा गया था। शरीर पर जले का निशान, दायें पैर को धारदार हथियार से काटा गया था। नारेंद्र शुक्ला के चेहरे एवं सिर को ईंटों से कूचा गया था। इससे सिर व चेहरे की हड्डी टूटी थी। दाहिने कंधे पर घसीटने का निशान था। इससे जाहिर है कि कितनी बेरहमी के साथ पांचों लोगों का कत्ल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed