{"_id":"a9f54fcae825893fa0b3f279c4efca9b","slug":"prime-ministerial-candidates-supporters-assaulted-stoned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पथराव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे पक्ष के वोटरों तक को खदेड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने सेमरी चौराहे पर रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने वोटरों को रोकने वाले प्रधान पद के समर्थकों पर लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। साथ ही समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इससे काफी देर अफरातफरी रही।
डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने वोटरों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के बकुलिहा गांव से सुरेश त्रिवेदी और राजू दीक्षित प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह मतदान चल ही रहा था।
इसी दौरान सुरेश और राजू के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से पथराव भी किया गया।
विज्ञापन
विवाद में दोनों तरफ के कई लोगों को चोटें आई। आरोप है कि प्रत्याशी सुरेश के समर्थकों ने राजू पक्ष के वोटरों को ही मतदान केंद्र से खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे राजू पक्ष के लोगों ने सेमरी चौराहा पर जाम लगा दिया।
इस दौरान नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही सीओ सलोन अल्का धर्मराज, एसओ आरपी रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
यही नहीं पुलिस ने वोटरों को मतदान केंद्र जाने से रोकने वाले प्रधान पद के समर्थकों पर लाठियां भांजी और उन्हें खदेड़ दिया। डीएम व एसपी भी गांव पहुंचे और मतदाताओं से वोट डालने की बात कही।
एसओ का कहना है कि समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। मामला शांत करा दिया गया। किसी के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।