फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Negligence in hoisting two principal suspended

ध्वजारोहण में लापरवाही पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Negligence in hoisting two principal suspended
तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण में लापरवाही करना दो प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत की जांच के दौरान मामला सही मिलने पर बीएसए जीएस निरंजन ने दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अन्य ब्लॉकों से भी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


15 अगस्त को विद्यालयों में झंडारोहण के साथ रैली निकाली जानी थी। राही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमरा में झंडारोहण नहीं किया गया। विद्यालय में सुबह छात्र-छात्राएं तो पहुंच गए, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


यहां पर प्रधानाध्यापिका गरिमा पांडेय हैं। इसकी शिकायत अभिभावकों ने बीएसए से की। वहीं अमावां ब्लॉक के दुसौती विद्यालय में झंडारोहण तो किया गया, लेकिन शाम तक ध्वज नहीं उतारा गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रधानाध्यापिका शैल श्रीवास्तव ने रात करीब आठ बजे ध्वज उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि दोनों प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। ध्वजारोहण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed