{"_id":"579111684f1c1bc148c4b65f","slug":"narpatganj-outpost-in-charge-of-the-women-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरपतगंज चौकी इंचार्ज पर महिला से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरपतगंज चौकी इंचार्ज पर महिला से छेड़खानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी
- फोटो : demo pic
लालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नरपतगंज चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मामले की शिकायत लालगंज कोतवाल से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि बुधवार शाम वह घर पर थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। नरपतगंज चौकी इंचार्ज घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि इस मामले की शिकायत लालगंज कोतवाल से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसपी विनय यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर, चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह का कहना है कि महिला का पति एक मामले में नामजद है। वह मामले से पति का नाम हटवाना चाहती है। इसी वजह से महिला झूठा आरोप लगा रही है।